51 सदस्यीय केंद्रीय कार्यकारिणी का किया गठन

गिरिडीह: जन संगठन जनता की आवाज़ का जमुआ में सम्मेलन हुआ। शनिवार हुए इस सम्मलेन में 51 सदस्यीय केंद्रीय कमिटी का गठन सर्व समिति से किया गया। कमिटी में 25 युवा, 6 पत्रकार, 10 राजनितिक कार्यकर्ता, 5 व्यवसायी, 2 महिला व 2 शिक्षक रखे गए। कार्यकारिणी में अजीत राय, अनुज सेठ, मनोज हजरा, असगर अली, श्यामदेव हजरा, सञ्जय लोहानी, रण बहादुर पासवान, अरविन्द साव, सन्दीप वर्णवाल, रोहित दास, जहीर अंसारी, निरंजन गुप्ता, रेणु सिन्हा, गुड़िया सिन्हा, कपिलदेव चौधरी, पुरुषोत्तम चौधरी, मोजहिद, अमरदीप निराला सहित 51 लोगों को रखा गया।
17 जनवरी को जमुआ में नुक्कड़ सभा व कम्बल वितरण:
पंचायतवार जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता उपप्रमुख चन्द्रशेखर राय ने किया जबकि सञ्चालन नन्दलाल पाण्डेय ने किया।सम्मेलन में सुरजन सिंह, महेंद्र यादव, नकुल पासवान, बिरजू तिवारी, रामानन्द सिंह, श्यामदेव हजरा, त्रिलोकी पण्डित, गोविन्द सिंह, अरविन्द साव, रमेश प्रसाद, अनुज सेठ, रन बहादुर पासवान, मनोज हजरा, असगर अली, अजीत राय, कंचन सिन्हा, रोहित दास रामदेव वर्मा सहित कई लोगों ने विचार रखे।




