गिरिडीह में 21 नवंबर को आयोजित होगा “आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम, कई पंचायतों में लगेंगे शिविर

गिरिडीह जिले में 21 नवंबर को “आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत विभिन्न पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे, जहां ग्रामीणों की शिकायतों का समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा।

गिरिडीह :  राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम ग्रामीणों के विकास का सूत्रधार बन गया है। यहां ग्रामीण को सीधे लाभ मिलने के साथ-साथ योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल जा रहा है। सरकार व जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के वंचित लाभुकों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्म निर्भर बनाया जा सके। इसी के निमित्त दिनांक 21.11.25 को गिरिडीह जिले के विभिन्न पंचायतों में आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे। जहां आमजनों की शिकायतों और समस्याओं का ऑन द स्पॉट निराकरण किया जायेगा। साथ ही ग्रामीणों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। 

 

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More