बंगाली एसोसिएशन ने मनाया रामकृष्ण परमहंस का 189 वां जन्मोत्सव

रामकृष्ण देव ने लोगों को एकजूट रहने और सभी धर्मो का सम्मान करने को कहा उनके कई शिष्य थे, जिसमें स्वामी विवेकानंद भी एक थे जिसने बाद में स्वामी रामकृष्ण परमहंस के नाम पर रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। जन्मोत्सव के दौरान देर शाम धनबाद से आए राधा माधव कीर्तन सम्प्रदाय पिंडराहरि भजन मंडली द्वारा भव्य भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

कोडरमा: बंगाली एसोसिएशन की झुमरी तिलैया इकाई ने रामकृष्ण परमहंस की 189 वीं जयंती धुमधाम से मनायी। अड्डी बंगला रोड स्थित रवीन्द्र भवन में आयोजित जयंती अनुष्ठान की शुरुआत वर्द्धमान से आए पुरोहित हरि भट्टाचार्य के नेतृत्व में पूजा, आरती, पुष्पाजंली के साथ भजन कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया। पूजा के उपरांत एसोसिएशन के पदाधिकारी द्वय ने श्री श्री रामकृष्ण देव के जीवन से जुड़ी बातो को समाज के लोगों को बताई गयी। उन्होंने बताया कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस एक महान संत, अध्यात्मिक गुरु, विचारक व समाज सुधारक थे उन्हें बचपन से ही विश्वास था कि ईश्वर के दर्शन हो सकते हैं। ईश्वर की प्राप्ति के लिए उन्होंने कठोर साधना और भक्ति का जीवन बिताया। रामकृष्ण देव ने लोगों को एकजूट रहने और सभी धर्मो का सम्मान करने को कहा उनके कई शिष्य थे, जिसमें स्वामी विवेकानंद भी एक थे जिसने बाद में स्वामी रामकृष्ण परमहंस के नाम पर रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। जन्मोत्सव के दौरान देर शाम धनबाद से आए राधा माधव कीर्तन सम्प्रदाय पिंडराहरि भजन मंडली द्वारा भव्य भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।  टीम में शामिल कीर्तन मंडली के शुभोजित दास, लाल्टू विद, सनातन वाघ्यकर, रवि बाउड़ी, निलकंठ गोप, सिन्टूपाल द्व।रा गुरु वंदना “भवसागर तारण कारण हे। रविनन्दन बन्धन खण्डन हे॥ शरणागत किंकर भीत मने। गुरुदेव दया करो दीनजने॥ “हरे राम हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे जैसे भजनो पर श्रद्धालु भक्त खुब झुमें।  बाद में खिचड़ी एवं खीर, सब्जी, चटनी का भोग लगाकर भक्तो में महाप्रसाद का वितरण किया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य व महिलाओं का भरपूर सहयोग रहा। 

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More