झारखण्ड: आठवीं बोर्ड के 1,18,271 बच्चे बिना किताब पढ़े देंगे परीक्षा

रांची: इस बार आठवीं बोर्ड की परीक्षा 24 जनवरी से शुरू होने जा रही है। लेकिन अभी तक लाखों स्कूली बच्चों को किताब तक मुनासिब नहीं है। इस बार पूरे राज्य से कुल 514430 छात्र आठवीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। नियम के अनुसार राज्य के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल जो कि राज्य सरकार से सम्बद्ध है, उन्हें इस परीक्षा में शामिल होना होता है। अभी निजी स्कूलों में कुल 1,18,271 छात्र हैं। लेकिन गनीमत यह है कि आज तक निजी स्कूलों के छात्रों को किताबें उपलब्ध नहीं हो पाई है।
इसके पीछे की मुख्य वजह प्रिटरों द्वारा बाजार में वादा किये गए तयशुदा समय पर किताबों को उपलब्ध नहीं कराना है। हालाँकि, सरकारी स्कूलों में सभी छात्रों को नियम के अनुसार निःशुल्क किताबें उपलब्ध करा दी गयी है। जबकि निजी स्कूलों के छात्रों को उत्तर कुंजिका खरीदकर पर रहा है। फलस्वरूप, इस बार प्रिंटरों द्वारा बरती गयी अनियमितता को देखते हुए टेंडर में प्रिंटरों को दी जानेवाली राशि में कटौती की गयी है।


