मसंस मजदूरों का संगठन, माओवादियों से कोई संबंध नहीं: बच्चा सिंह

बोकारो: बोकारो थर्मल स्थित मजदूर संगठन समिति के कार्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए समिति केे केंद्रीय महासचिव बच्चा सिंह ने कहा कि मजदूर संगठन समिति शुद्ध रुप से मजदूरों का संगठन है और माओवादियों से समिति का किसी भी प्रकार का कोई लेना देना नहीं है। समिति एक रजिस्टर्ड संगठन है तथा यह औद्योगिक संस्थानों में मजदूरों के हित, न्यूनतम मजदूरी का भुगतान तथा इपीएफ नहीं काटने सहित अन्य मामलों को लेकर गंभीरता से उठाती नही है जिसके कारण सरकार एवं राज्य पुलिस ने औद्योगिक संस्थानों के इशारे पर एक साजिश के तहत समिति को प्रतिबंधित करने का काम किया है। समिति को प्रतिबंधित करने को लेकर जो आरोप लगाया गया है उसमें जन अदालत लगाना, लेवी वूसली करना दर्शाया गया है। श्री सिंह ने कहा कि सरकार एवं पुलिस के इस प्रकार के आरोप एवं निर्णय के खिलाफ समिति मानवाधिकार आयोग सहित हाई कोर्ट का दरवाजा खट-खटायेगी। केंद्रीय महासचिव ने कहा कि सरकार का निर्णय पूरी तरह से प्रजातांत्रिक देश में अलोकतांत्रिक एवं दमन विरोधी है।

उन्होंने कहा कि समिति सरकार एवं पुलिस की इस गीदड़ भभकी से डरने वाली नहीं है। समिति इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन चलाएगी। समिति के प्रेस वार्ता में सचिव नागेश्वर महतो, अध्यक्ष रज्जाक अंसारी, संजय तुरी सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More