कोरोना से लड़ाई के लिए सचिन तेंदुलरकर ने केंद्र व राज्य को दिया 25-25 लाख

मुंबई : क्रिकेटर सचिन तेंदलुरकर ने कोराना वायरस से देश की लड़ाई में आर्थिक योगदान दिया है. सचिन तेंदुलरकर ने केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये देने का एलान किया. सचिन के इस काम की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ की जा रही है.


सचिन तेंदलुरकर के पहले उद्योग जगत की कई हस्तियों ने भी कोरोना महमारी से लड़ाई के लिए आर्थिक मदद व अन्य प्रकार के सहयोग का एलान किया है. सचिन तेंदुलकर अपने सरोकारी सोच के लिए जाने जाते हैं. वे कई मौकों पर अपनी उदारता दिखा चुके हैं.

जन कल्याण के कार्याें में वे गहरी रुचि रखते हैं. सचिन के इस कदम के बाद संभव है कि कई और स्पोट्र्स एवं बाॅलीवुड सेलिब्रिटी मदद के लिए आगे आएं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More