भारत को बांटने की साजिश पर यूरोपीय नेता का जहरीला बयान, पीएम मोदी को रूस समर्थक तानाशाह बताया

नेशनल डेस्क: ऑस्ट्रिया के नेता गुंथर फैलिंगर ने खालिस्तान समर्थकों के साथ मिलकर भारत विरोधी बयान दिया है। फैलिंगर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक्सएस खालिस्तान हैंडल्स के साथ एक चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि भारत को आजादी से पहले कई हिस्सों में तोड़ देना चाहिए। इस चर्चा में उन्होंने खालिस्तानी आतंकवादियों को भारत के काटकर नया देश बनाने का तरीका भी बताया।

भारत की स्थिति और ताकत

वर्तमान में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और एक महाशक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है। भारत अपने फैसलों के लिए किसी देश का दबाव नहीं मानता, चाहे वह तेल खरीदना हो या व्यापारिक हितों की सुरक्षा। यह आत्मनिर्भर नीति कुछ यूरोपीय नेताओं को पसंद नहीं आ रही।

फैलिंगर का बयान

गुंथर फैलिंगर ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने ‘सिख नैरेटिव’ के साथ दो घंटे तक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से नरेंद्र मोदी को रूस समर्थक तानाशाह बताया और लोगों को पूर्व-भारत यानी स्वतंत्रता से पहले भारत के टुकड़े-टुकड़े करने का तरीका सुझाया। उन्होंने लिखा, “मैंने आज के ब्रिक्स और भारत की भयावहता और कथित नरसंहारी प्रकृति के बारे में खुद बहुत कुछ सीखा।”

मीडिया और सामाजिक प्रतिक्रिया

फैलिंगर के इस बयान ने भारतीय मीडिया में हलचल मचा दी है। कई लोग इसे भारत की अखंडता और संप्रभुता पर हमला मान रहे हैं। ऐसे बयान भारतीय विदेश नीति और इंटरनेशनल संबंधों पर भी असर डाल सकते हैं।

ऑस्ट्रिया के राजनीतिज्ञ द्वारा भारत के विभाजन की बातें और पीएम मोदी पर तानाशाही के आरोप ने भारत में विवाद पैदा कर दिया है। इस मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More