#Chhaapak फिल्म छपाक के रिलीज से पहले दीपिका पादुकोण पहुंची सिद्धि विनायक मंदिर

मुंबई : जेएनयू परिसर पहुंच कर विवादों में आयी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज सुबह मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची और वहां पूजा-अर्चना की. दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक आज देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, उससे पहले दीपिका ने मंदिर में भगवान से इसकी सफलता की कामना की है.

उल्लेखनीय है कि जेएनयू हिंसा के खिलाफ छात्रों का समर्थन करने के लिए उनके विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद एक समूह उनका व उनकी फिल्म छपाक का बायकाट करने का अभियान चला रहा है. एक तबके का यह भी आरोप है कि वे अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए वहां पहुंची थीं.

दीपिका पादुकोण उस विवाद पर कहा था कि हमारे देश में जब यह सब हो रहा है तो मुझे लगता है कि अब चुप नहीं बैठना चाहिए. कई कांग्रेस शासित राज्यों ने दीपिका पादुकोण की फिल्म को अपने यहां टैक्स फ्री कर दिया है.

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More