देवघर: एक शिक्षक लोगों को खुशियां बांटना सिखा रहे हैं। खर्चीली जन्मदिन की पार्टियां मौज-मस्ती से परे हटकर लोगों को अनोखे ढंग से जन्मदिन मनाना सिखा रहे हैं। शिक्षक का नाम है – विजय प्रताप सनातन। वे एक स्कूल के संचालक भी हैं, लेकिन पिछले 4 सालों से यह समाज को अपने जन्मदिन पर एक नई सौगात देते आए हैं। श्री प्रताप पर्यावरण की रक्षा, जल संचयन के अलावे लोगों को फिजूलखर्ची करने से रोकते हैं।
आज इनका जन्मदिन है व विगत चार सालों की तर्ज पर इस बार उन्होंने अपनी धर्म पत्नी के साथ- साथ अपने 30 दोस्तों के साथ मिलकर रक्तदान किया। बाकि सभी दोस्तों से भी रक्तदान कराया। इस बाबत लोग उनकी प्रशंसा करते हैं। कई लोगों ने विजय प्रताप के इस जन्मदिन को मनाने की पहल का अनुकरण भी करना आरंभ कर दिया है। वे अपने हर जन्मदिन को इसी सादगी के साथ मनाते हुए हर साल रक्तदान करते हैं। उनका कहना है कि इससे फिजूलखर्ची रूकती है और समाज के लिए सकरात्मक संदेश भी जाता है।