अनुशासन ही तरक्की का मार्ग: सुखदेव

विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
लोहरदगा: जिले के कैमो पतराटोली स्थित संत स्तानिसलास उच्च विद्यालय में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जागरूकता में वृद्धि होती है। इसके माध्यम से समाज को नई दिशा दी जा सकती है।

[URIS id=9499]

 

विधायक ने कहा कोई भी बच्चा कमजोर नहीं होता है। अनुशासन में रहकर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने वाला बच्चा आगे बढ़ता है व औपचारिकता निभानेवाला आगे नहीं बढ़ पाता। प्रदर्शनी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षित जल संचयन, वायु प्रदूशित को दूर करने जैसे अनेक तथ्यों को अपने जीवन में आत्मसात किया जा सकता है। स्कूल के प्राचार्य फादर फिलोमन एक्का ने स्वागत भाषण में स्कूल में पेयजल की समस्याओं को देखते हुये विधायक से डीप बोरिंग कराने की मांग की, जिसे उन्होंने स्वीकार लिया। प्रदर्शनी में छात्र- छात्राओं ने 31 मॉडल बनाया, जिसे एक- एक कर विधायक ने अवलोकन कर माॅडल की जानकारी लेकर उनका उत्साहबर्द्धन किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि आलोक कुमार साहू, फादर रंजीत लकड़ा, राजू कुजुर व अजय उरांव सहित कई विद्यार्थी व शिक्षणगण मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More