बगोदर: बाजार के एक युवक ने शुक्रवार को रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम तनूप विश्वकर्मा उर्फ तनू है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर पंहुचे विधायक नागेंद्र महतो ने शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर हिम्मत बंधाई। उन्होंने घटना को दु:खद बताया। इस बाबत बगोदर पुलिस ने पंहुचकर घटना का जायजा लिया।
[URIS id=9499]
चर्चा है कि फांसी लगाने से पूर्व युवक ने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें घटना के लिए किसी को भी जिम्मेवार नहीं ठहराया है। बताया जाता है कि शुक्रवार को रात में वह घर से दुकान में सोने की बात कहकर निकला था। बगोदर मॉर्केट कॉम्प्लेक्स में उसकी दुकान है। बताया जाता है कि सुबह में जब वह घर नहीं पहुंचा, तब परिवार के कुछ लोग दुकान गए और उसे आवाज दी। मगर अंदर से किसी तरह का कोई क्रिया- प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर लोगों को कुछ गड़बड़ लगा। इसके बाद दुकान के शटर को तोड़ा गया। युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।