चतरा: दो ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो महिला सहित तीन मजदूरों की मौत

चतरा: जिले में आज हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। राजापुर थाना क्षेत्र के बैकडीहा गांव सुबह दो ट्रैक्टरों की टक्कर में बच्ची और महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन गंभीर अवस्था में घायल चार लोगों को रिम्स में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के सिमराडीह और हेसाब गांव के मजदूर दो ट्रैक्टर पर सवार होकर काम करने जा रहे थे। इसी दौरान कठौतिया गांव स्थित गहरी नदी के पुल पर दो ट्रैक्टरों में आमने- सामने की टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि दोनों ट्रैक्टर पुल के नीचे नदी में गिर गये। जिसमें दुर्घटना में एक ट्रैक्टर चालक समेत तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी।
[URIS id=9499]

