पलामू: पांच आईईडी बरामद, नक्सली साजिश विफल

पलामू: तरहसी थाना क्षेत्र के जामुनडीह नाला से पुलिस ने सोमवार को पांच आईईडी बरामद कर नक्सलियों के नापाक इरादों को विफल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर बीडीडीएस टीम द्वारा चलाये गये सर्च अभियान के तहत इन आईईडी बमों को बरामद किया है। सोमवार को दो आईईडी की खबर मिली थी, लेकिन मंगलवार की सुबह तीन अन्य आईईडी की पुष्टि हुई।

[URIS id=9499]

 

पुलिस को सूचना मिली थी, कि नाला के बगल में कच्चे रास्ते में नक्सलियों द्वारा पांच किलो के दो आईईडी लगाए गये है। इसके बार तत्परता के साथ पुलिस ने इसे खोजकर बम निरोधक दस्ते की मदद से डिफ्यूज कर दिया। मंगलवार की सुबह एक बार फिर से तरहसी के पास चलाये गये सर्च में तीन आईईडी बरामद किया गया। इन बमों को ग्रामीणों ने पहले देखने के बाद पुलिस को सूचित किया था।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More