रांची: माओवादियों का शहीद सप्ताह शुरु, पुलिस अलर्ट

रांची: नक्सली संगठन भाकपा- माओवादियों का शहीद सप्ताह रविवार से शुरू हो गया। 28 जुलाई से तीन अगस्त की मध्य रात्रि तक चलनेवाले इस शहीद सप्ताह को देखते हुए नक्सल प्रभावित जिलों की पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। शहीद सप्ताह की शुरुआत के मौके पर चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के जवानों ने माओवादियों की एक बड़ी साजिश को विफल करते हुए दो आईईडी बम बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है। माओवादियों ने शहीद सप्ताह शुरू होने से पहले राज्य के कई जिलों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बैनर तथा पोस्टर चिपकाये थे। बैनर और पोस्टर के माध्यम से माआोवादियों ने 28 जुलाई से तीन अगस्त तक शहीद सप्ताह मनाने की घोषणा की है।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More