रांची: एसएस मेमोरियल में दो छात्र गुटों के बीच मारपीट, 3 घायल

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
रांची: राजधानी के गोंदा थाना अंतर्गत कांके रोड स्थित सूरज सिंह मेमोरियल कॉलेज में छात्राओं से छेड़खानी और विरोध करने के मामले पर जमक बवाल हुआ। इस बाबत दो गुटों के बीच जमकर मारपीट भी हुई है और इसमें तीन छात्र गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। छात्रों पर चाकू से हमला करने के आरोपी आफताब आलम को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें, कि आज शिक्षक दिवस के मौके पर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी बाबत बाहर के कुछ छात्रों ने कॉलेज में आकर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने लगे। काॅलेज के छात्रों ने उनकी पिटाई कर दी। कॉलेज के उपाध्यक्ष अंकित रंजन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमेें कहा गया है कि बाहर से पहुंचे असामाजिक तत्वों ने काॅलेज कैंपस में घुसकर एबीवीपी से जुड़ी कुछ छात्राओं के साथ अभद्रता की। इसी क्रम में अंकित रंजन, आर्या सिंह और जन्मजय सिंह वहां पहुंचे। तीनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी आफताब आलम ने चाकू निकालकर तीनों को मारकर जख्मी कर दिया। सदर डीएसपी दीपक पांडेय की माने तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आफताब आलम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More