निर्भया कांड: दोबारा सीबीआई रिमांड पर लिया गया राहुल

रांची: बूटी बस्ती की रहनेवाली बीटेक छात्रा के दुष्कर्म के बाद की गई हत्या प्रकरण में गिरफ्तार राहुल राय को सीबीआई ने शनिवार को पुछताछ के लिए दोबारा पांच दिनों के रिमांड में लिया है। रिमांड को लेकर न्यायाधीश अजय कुमार गुड़िया की अदालत ने अनुमति दे दी। हालांकि इससे पूर्व भी आरोपी को 5 दिन के रिमांड में लेकर पुछताछ की जा चुकी है, लेकिन इस बाबत सीबीआई को कुछ ठोस सबूत हाथ नही लग पाये हैं।
सीबीआई ने इसलिए शुक्रवार को राहुल को कोर्ट में पेश  कर रिमांड अवधि बढ़ाने की अपील की थी, जिसके बाद शनिवार को पुनः हुई सुनवाई में न्यायधीश ने 5 दिनों के रिमांड की इजाजत दे दी। राहुल को सीबीआई द्वारा 21 जून को देर रात लखनऊ से गिरफ्तार करने के बाद रांची लाकर अदालत में पेश किया गया था, फिर उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।

 

[URIS id=9499]

 

उसी क्रम में उसे अब दूसरी बार रिमांड पर लिया गया है। देखनेवाली वाली बात ये होगी, कि इस बार पुछताछ में सीबीआई को क्या हाथ लगता है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More