शराब माफिया शिवम श्रीवास्तव चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई महीनों से था फरार

गिरिडीह : राज्य में अवैध शराब का कारोबार दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी शराब माफिया (Liquor mafia) रुकने के नाम नहीं लेते. मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता (BJP leader) सह पूर्व वार्ड पाषर्द शिवम श्रीवास्तव को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की पुष्टि सदर एसडीपीओ कुमार गौरव (Sadar SDPO Kumar Gaurav) ने भी की है.
पुलिस के अनुसार शिवम श्रीवास्तव अवैध शराब (Shivam Srivastava illicit liquor) का कारोबार करता था. पुलिस इस मामले में गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी कर रही थी. लेकिन वह कई महीनों से फरार चल रहता था. आपको बता दें कि शिवम के खिलाफ शराब के अवैध कारोबार के लिए दो केस मुफ्फसिल थाना में दर्ज किया गया है. जिसमें एक केस बंद पड़े श्रीराम स्टील फैक्ट्री में शराब की खेप रखना भी शामिल है. वहीं हाल में ही इस आरोपी के खिलाफ अवैध शराब का स्टॉक रखने का भी मामला दर्ज है.
दोनों मामलों में वाहनों के नंबर में फेरबदल कर अवैध शराब की खेप को बिहार भेजने की तैयारी थी. इसी दौरान एसडीपीओ कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शराब के स्टॉक को जब्त किया गया था. इसकी गिरफ्तारी में मुफ्फसिल थाना के दारोगा ने महत्पूर्ण भूमिका निभायी




