देवघर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, दबोचे गए 18 साइबर अपराधी

देवघर : देवघर पुलिस की तत्परता और सतर्कता (Readiness and vigilance) के कारण लगातार जिला से साइबर अपराधी (Cyber criminal) गिरफ्तार हो रहे हैं. सोमवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. साइबर अपराध पर नकेल कसते हुए सारठ, पथरौल थाना एवं पथरड्डा ओपी क्षेत्र में छापामारी कर पुलिस ने 18 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से पुलिस ने कई सामान बरामद किये हैं.
देवघर के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा (Superintendent of Police Ashwini Kumar Sinha) के निर्देश पर सारठ एसडीपीओ अमोद नारायण सिंह (Sarath SDPO Amod Narayan Singh) के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था. टीम ने 18 साइबर अपराधियों को धर दबोचा. बताया जाता है कि ये साइबर अपराधी भोले-भाले लोगों को कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर एटीएम, यूपीआई और इ-वलेट के जरिए ऑनलाइन ठगी (Cheating online) करते थे.
पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (सा0अप0) तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सारठ के नेतृत्व में दो टीम गठित कर सारठ, पथरौल थाना तथा पथरड्डा ओ0पी0 क्षेत्रों में छापामारी कर फर्जी KYC Update/Vishing Call
(1/2) @MVRaoIPS @DigDumka @JharkhandPolice pic.twitter.com/j9EebfcM1G— Deoghar Police (@DeogharPolice) October 19, 2020
पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सारठ के नेतृत्व में दो टीम गठित कर सारठ, पथरौल एवं पथरड्डा ओपी क्षेत्र में छापामारी की गयी थी. देवघर पुलिस (Deoghar Police) ने छापामारी के दौरान 43 मोबाइल, 54 सिम कार्ड, 32 पासबुक, 14 एटीएम, 1 लैपटॉप, 5 चेकबुक, 96 हजार नकद, 1 दोपहिया और 1 चार पहिया वाहन बरामद किया है.


