कोडरमा: पेट्रोल पंप लूट कांड: तीन अपराधी धराये

हथियार सहित लूट के 16 हजार बरामद
कोडरमा: जिला थाना अंतर्गत एस्सार ग्रुप के बाघीटांड लोकाई स्थित पेट्रोल पंप में तीन दिनों पहले लूट मामले में कोडरमा पुलिस को भारी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही लूट की राशि में 16 हजार भी बरामद किया है। बता दें कि एस्सार ग्रुप के ओम पेट्रोल पंप में दो बाइक सवार रात को करीब 8 बजे हथियार के बल पर एक लाख 30 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी।
एसपी के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया जिसका नेतृत्व एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद कर रहे थे। टीम ने पहले घटना में शामिल अपराधियों तक पहुंचने के लिए सबूत तलाशा फिर सबूतों को इकट्ठा कर अपराधियों को धर दबोचा। इस बाबत घटना के उद्भेदन की जानकारी रविवार शाम को कोडरमा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी एम तमिल वाणन ने दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज ओर सबूतों के आधार पर पहले नौशाद अंसारी पिता इस्लाम अंसारी, अंबाकोला कोडरमा को पकड़ा गया जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया तथा इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की शिनाख्त की। जिसके आधार पर मोहम्मद नौशाद व शाहिद अंसारी पिता समसुद्दीन अंसारी को पकड़ा गया, तथा उनलोगों के पास से लूट में प्रयुक्त पिस्तौल, गोली ओर 16 हजार 600 रुपया बरामद किया गया।
एसपी श्री वाणन ने बताया कि 22 अगस्त की रात लोकाई एस्सार पेट्रोल पंप मे लूटपाट हुई थी। इस मामले को लेकर विजय वर्णवाल ने कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया था। एसपी ने बताया कि आईटीआई कॉलेज के पास जंगल में जाकर आपस में लूटे हुए पैसे को बंटवारा किया था। इस बाबत पुलिस और पैंथर का एक टीम बनाया गया था जो अपराधियों को पकड़ सके। पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगों के पास 315 बोरा का देसी पिस्तौल, जिंदा गोली, एक गुलाबी रंग का गमछा तथा 16788 रुपया बरामद कर लिया गया। इस छापामारी दल में थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर, चंदवारा थाना प्रभारी कन्हैया सिंह, सुरेंद्र प्रसाद यादव, जेपी मिश्रा, लोकनाथ महतो, हवलदार कामाख्या सिंह, आशुतोष पासवान, कुणाल कुमार सिंह और पैंथर मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More