बकरी बाजार मैदान में मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने के विरोध में आप का प्रदर्शन

रांची: नगर निगम के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सचिव राजन कुमार के नेतृत्व में आज बकरी बाजार मैदान बचाओ अभियान की शुरुआत की गई। इस बाबत कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर पर्चा बांटा। इन्होंने सभी से इस अभियान में शामिल होने की अपील की। श्री कुमार ने कहा कि अपर बाजार व्यस्तम क्षेत्र है, जहां रोजाना राजधानी व इससे बाहर के हजारों लोग खरीदारी करने आते हैं। ऐसे में मार्केट काॅम्प्लेक्स बनाना आनेवाले समय में घातक साबित होगा।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि इस इलाके में घंटों जाम, रोज की दिनचर्या का हिस्सा से हो गया है। कई बार तो इस इलाके में पैदल चलने का जगह भी नहीं होता। प्रदूषण व गंदगी की समस्या भी इस क्षेत्र में इतना अधिक है, कि सांस लेने के लिए साफ हवा लेना भी दुभर है। पार्टी ने यहाँ बच्चों के खेलने व बुर्जुगों के टहलने के लिए पार्क बनाने की मांग की है। इन्होंने यहां आसपास के दुकानदारों से नगर निगम अधिकारियों द्वारा भयादोहन करने का आरोप लगाया है। आप ने इस बाबत बकरी बाजार मैदान (दुर्गा पूजा मंडप) में मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्णय तत्काल रद्द करने, उक्त मैदान को बच्चों के खेल के लिए मैदान व बुजुर्गों के टहलने के लिए, पार्क एवं गाड़ियों के लिए पार्किंग स्थल के रूप में विकसित करने, दुर्गा पूजा मंडप के साथ कोई छेड़छाड़ ना करने अपर बाजार में हाट व आसपास की दुकानों से नगर निगम के कतिपय कर्मचारियों द्वारा समय- समय पर भयादोहन , धमकी और वसूली तत्काल रोका जाए।
[URIS id=9499]




