बिना कांग्रेस पार नहीं लगेगा लालूजी का…

ज्योति चौहान


लालू ने तीसरे मोर्चे को किया खारिज, कहा- कांग्रेस बिना कोई फ्रंट नहीं

दिल्ली: चारा घोटाले मामले में जेल में सजा भोग रहे लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए रांची से दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया गया है। रांची से दिल्ली जाने तक लालू प्रसाद को एक पत्रकार ढेरों सवाल कर उनके मुह से कई बात निकलवा ली।

पत्रकार से बातचीत करते हुए लालू ने कहा भी कि इस वक्त बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट रहने की जरूरत है।

इतना ही नहीं उन्होंने तीसरे मोर्चे की संभावना को खारिज करते हुए कांग्रेस के नेतृत्व में ही विपक्ष को एकजुट होने की बात कही।

लालू ने कहा कि कांग्रेस के बिना कोई फ्रंट नहीं बन सकता।
आरजेडी के मुखिया लालू यादव ने कहा कि मायावती और अखिलेश के साथ आने से खुशी हुई। लालू ने थर्ड फ्रंट को गैरजरूरी करार देते हुए कहा, ‘मैं थर्ड फ्रंट को कांग्रेस से अलग नहीं मानता।

कांग्रेस जब विपक्ष में है तो फिर वही फ्रंट है।’ विपक्ष में नेतृत्व के सवाल को लेकर कहा, ‘सबसे पहले लोग इकट्ठे तो हों फिर नेतृत्व की बात हो। हमलोग एक साथ हैं और सही दिशा में जा रहे हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More