स्टेट ब्यूरो: झारखंड में इस समय बदमाश पुलिस के नाक में दम करके कई चुनौती खड़ी कर रहे हैं। शहर में अपराध की बाढ़ सी आ गई है, इस पर पुलिस लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला राजधानी रांची का है। सोमवार को खेलगांव इलाके में तीन नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े शुगना फूड प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर में घुसकर बंदूक की नोंक पर 11 लोगों को कब्जे में लेकर साढ़े 12 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। लूट का विरोध करने पर एक युवक को पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया।[URIS id=8357]
खेलगांव पुलिस के अनुसार सुबह सवा दस बजे बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराध कंपनी में घुसकर शाखा प्रमुख सुबोध कुमार की कनपट्टी पर रिवॉल्वर सटाकर पैसे मांगा, विरोध करने पर उनके सिर पर रिवॉल्वर की बट से हमला कर घायल कर दिया व वहां रखे पैसे लूटकर फरार हो गये। शुगना फूड प्राइवेट लिमिटेड मुर्गी दाना और चूजा का व्यवसाय करती है। बाइक सवारों में एक ने हेलमेट पहना था, जबकि बाकि दोनों अपराधियों ने चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था। लुटेरों में दो के पास हथियार थे, जबकि एक के हाथ में डंडा। वारदात के बाद पुलिस मामले को लेकर हरकत में आ गई है। सिटी एसपी का दावा है, कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टाटीसिल्वे से सिल्ली और मुरी तक वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को ही लालपुर इलाके में दो लोगों से 11 लाख रुपये की लूट हो चुकी है व इसके दो दिन ही बीते हैं, कि तीसरे दिन एक और बड़े लूट को अपराधियों ने अंजाम दिया है।