झामुमो ने चक्रधरपुर जिलाध्यक्ष को किया पार्टी से निलंबित

सोशल मीडिया पर मां दुर्गा की आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई
जमशेदपुर/रांची: पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो द्वारा सोशल मीडिया पर हिंदुओं की देवी मां दुर्गा पर किया गया आपत्तीजनक पोस्ट काफी मंहगा पड़ा और उन्हें जेएमएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हेतु दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। घटनास्थल पर जाकर कुणाल षाड़ंगी व अमित कुमार जांच करेंगे व तत्पश्चात एक सप्ताह के भीतर अपनी रिर्पोट पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरन को सौपेंगे।
[URIS id=9499]


