हिन्दू नववर्ष का रास्ता रोके जाने से गरमाया माहौल

समृद्ध झारखण्ड डेस्क
तिसरी (गिरिडीह): हिन्दू नव वर्ष के मौके पर हिन्दू जागरण संघ द्वारा निकाले गए जुलूस को पलमरूआ अड़सार गांव में एक विशेष समुदाय के लोगों ने जुलूस का रास्ता रोक दिया। उक्त समुदाय की महिला-पुरूष सड़क पर उतर आए, उक्त रोड से जुलूस को पार नही होने देने पर अड़ गए। इधर जुलूस में शामिल लोग भी जुलूस को हर कीमत पर इस सरकारी रास्ते से ही ले जाने पर अड़े रहे। इस दौरान दोंनो पक्षों के बीच मामूली झड़प भी हुई। लेकिन जुलूस में शामिल लोगों ने समझदारी से काम लिया। तब जाकर झगड़ा टला। इस दौरान पुलिस भी पलमरूआ में तैनात थी।
मामले को बिगड़ता देख तुरंत पुलिस सक्रिय हुई और लोगों को समझाने में जुट गए। लेकिन पुलिस के लाख कहने व समझाने पर भी उक्त समुदाय के लोग नही माने और जुलूस को रोके रखा।
एसडीएम और एसडीपीओ ने मामला सलटाया:
मामले की सूचना मिलते ही फौरण जिला प्रशासन सक्रिय हो गई, खोरीमहुआ एसडीएम रविशंकर विद्यार्थी और एसडीपीओ प्रभात रंजन बारवार को भेजा गया। इन दोनों पदाधिकारियों के पहल पर व पुलिस की उपस्थिति में लगभग दो घंटे बाद जुलूस को पार कराया गया। तब जाकर हंगामा शांत हुआ।
जय श्री राम के नारे से थी चिढ़:
अड़सार के उक्त समुदाय के लोगों का कहना था कि इधर से किसी भी किमत पर नारा लगाते हुए जुलूस पार नही होने दिया जाएगा। लोगों का कहना था कि जुलूस में शामिल लोग जय श्री राम का नारा लगा रहे हैं जो उन्हें गंवारा नही है। इधर उक्त समुदाय द्वारा जुलूस को रोके जाने के बाद जुलूस में शामिल लोग और नारेबाजी करने लगे।
पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था अड़सार:
जुलूस को लेकर पलमरूआ अड़सार में भारी संख्या में जिला पुलिस और सीआरपीएफ की तैनाती की गई थी। सीआरपीएफ के जवान चप्पे चप्पे में तैनात थे। तब जाकर जुलूस पार हो सका।


