अवैध बालू लदा तीन ट्रक जब्त, मालिक और ड्राइवर गिरफ्त में

झारखण्ड धाम(गिरिडीह): जमुआ अंचलाधिकारी रामबालक कुमार ने शुक्रवार को हीरोडीह थाना अंतर्गत करिहारी मुख्य मार्ग से अवैध बालू लदा तीन ट्रक समेत एक मालिक को पकड़कर हिरोडीह थाना प्रभारी को सौंपा। अंचलाधिकारी रामबालक  ने कहा की ऑफशियल काम को लेकर करिहारी पंचायत निकले थे। जाने के दौरान अवैध बालू लदा ट्रक और उसके चालक नजर में आया की अंचलाधिकारी को देखकर ड्राइवर और इधर-उधर भागने लगा इस क्रम में एक ट्रक से रंजीत कुमार नामक व्यक्ति पकड़ में आया। साथ ही पकड़े गए ड्राइवर ने  बालू और एक ट्रक का मालिक के बारे में बताया। पकड़े गये ट्रक में BR53 a-4801, ,BR0IGf -5503, BR53c 4801, शामिल है।

थाना प्रभारी फैज रब्बानी ने कहा की अंचलाधिकारी जमुआ द्वारा तीन बालू ट्रक पकड़कर दिया गया है। आगे कार्यवाई करने के जिला खनन विभाग पदाधिकारी को सुचना दे दिया गया है। खनन विभाग के द्वारा लिखित आवेदन के बाद ट्रक मालिक एवं ट्रक पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। इधर जमुआ अंचलाधिकारी ने कहा की अवैध रूप से बालू की चोरी करने वाले गिरोह पर नजर है इसी माह और बालू ट्रक पकड़े जायेंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More