कोडरमा: पुलिस अधीक्षक एम तामिल वणन को मिली गुप्त सूचना के आधार कोडरमा थाना अंतर्गत दुधीमाटी स्थित सुनील के घर पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें विवेक कुमार, पिता अनुग्रह सिंह, गौतम कुमार पिता लखन पांडेय, नरेश कुमार पिता स्व0 रामावतार पांडेय, मुकेश कुमार पिता बिगन यादव सभी नालंदा(बिहार) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि सभी लोग स्नैपडील, शॉपक्लूज एवं अन्य ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के नाम पर अवैध रूप से जाली लकी ड्रॉ कांटेस्ट विनर सर्टिफिकेट एवं स्क्रैच एंड विन कूपन के नाम पर लोगों को इनाम जीतने का झांसा देकर पैसा की ठगी करते थे। मौके पर से शॉपक्लूज वेबसाइट के नाम पर अवैध रूप से जाली लकी ड्रा कांटेस्ट विनर सर्टिफिकेट व स्क्रैच एंड विन कूपन बरामद किया गया।
इस बाबत एसपी ने बताया कि इस बाबत कई लोगो से इसकी शिकायत पुलिस को मिली थी जिसके बाद पुलिस ने उक्त कार्यवाही की। पुलिस अधीक्षक कोडरमा द्वारा पुलिस अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कोडरमा के नेतृत्व में टीम गठन किया गया था। इस संदर्भ मे कोडरमा थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर के लिखित आवेदन के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों के अलावा साजिश में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।