थाने के गोडाउन में लगी आग, सावन माह के जर्सी जलकर ख़ाक

देवघर: देवघर के महिला थाना और ट्रैफिक थाना के बीच पुलिस विभाग के गोडाउन में आज देर रात आग लग गई। दमकल की गाड़ियों को फोन किया गया। दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया।
दमकल कर्मियों ने बताया कि महिला थाना परिसर स्थित है गोडाउन में आग लगी थी। जिसमें संभवत सावन महीने में उपयोग किए गए, जर्सी और अन्य सामान रखे हुए थे। उन्हीं समानों मे आग लगी और ज्यादा तेजी से फैलने लगी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के पीछे क्या कारण है इसकी पड़ताल चल रही है। आग कैसे लगी, यह तो अबतक पहेली है। आग से कितनी की क्षति हुई है? इसका आकलन किया जा रहा है।




