चंदनकियारी: चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया ओपी क्षेत्र के बोदुआ में अवैध रूप से चल रही कोयले की तस्करी में शामिल बारह मोटरसाइकिल समेत लगभग एक टन कोयला जब्त किया। डीएसपी बहमन टूटी यशपुर के सड़क जाम को समाप्त कराकर बोकारो की तरफ जा रहे थे इसी दौरान उन्हें कोयले की अवैध तस्करी होने की भनक लगी। जिसके बाद बोदुआ स्थित जामुन जंगल में छापेमारी करते हुए एक टन कोयला सहित कई साइकिल और मोटरसाइकिल जब्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन कोयले को तस्करों द्वारा पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। मौके पर पुलिस को देखकर सभी कोयला तस्कर वहां से फरार हो गए।
[URIS id=9499]
डीएसपी द्वारा बरमसिया ओपी से वाहन मंगाकर सभी साइकिल, मोटरसाइकिल तथा कोयले को जब्त कर लिया गया। इस दौरान घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बरमसिया के रास्ते बंगाल में अवैध रूप से कोयला खपाने की सूचना मिली थी। अवैध रूप से हो रही इस कोयला तस्करी की आवश्यक जांच करवाई जाएगी ।