हजारीबाग: जिला समन्वयक 10 हजार रिश्वत लेते धराया

हजारीबाग: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हजारीबाग जिले के स्वच्छ भारत मिशन के समन्वयक नरेश ठाकुर को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है। इचाक प्रखंड के करियातपुर पंचायत के चंदा गांव में उर्मिला देवी ने 24 शौचालयों का निर्माण कराया था। इसके पूरा होने के बाद राशि के भुगतान हेतु उर्मिला देवी जिला समन्वयक के पास गईं। नरेश ने प्रति शौचालय 600 रुपये की दर से 14,400 रुपये रिश्वत मांगा।

उर्मिला ने बताया कि नरेश ठाकुर का कहना था कि पैसे नहीं देने पर वह राशि का भुगतनान नहीं करेगा। आखिरकार तंग होकर उसने इसकी शिकायत एंटी करप्सन ब्यूरो को कर दी। एसीबी इंस्पेक्टर अवधेश सिंह ने मामले की जांच करने पर इसे सच पाया। बाद में डीएसपी विजय शंकर के नेतृत्व में गठित टीम ने नरेश को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। 2019 में किया गया ये 10वां ट्रैप है।

[URIS id=9499]

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More