धनबाद: बाबूलाल मरांडी व डॉ सबा अहमद सहित 10 बाइज्जत बरी

आचार संहिता उल्लंघन मामला
धनबाद: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी व पूर्व मंत्री सबा अहमद सहित 10 आरोपियों को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में गुरुवार को अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने बाइज्जत बरी करने का निर्देश दिया। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के बाबत इनपर हेलिकाॅप्टर उतारने के मामले को लेकर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया था।
इस मामले में कोर्ट ने स्वीकार किया, कि तय समय के बाद हेलिकाॅप्टर उतारा गया था, इसलिए आचार संहिता का उल्लंघन नहीं था। चुनाव के दौरान सबा अहमद के समर्थन में बाबूलाल मरांडी को सभा करनी थी, लेकिन निर्धारित समय के बाद यहां हेलीकाॅप्टर उतारा गया था, जिस पर उड़न दस्ता अधिकारी ने इस बाबत बाघमारा थाना में आदर्ष आचार संहिता का मामला दर्ज कराया था। नेताद्वय के अलावे इस बाबत रविता देवी, शत्रुघ्न महतो, भीमलाल रवानी, राजू शर्मा, शमी शर्मा, नरेश कुमार, प्रकाश नोनिया, बबलू अंसारी को भी दोषी माना गया था, लेकिन आज इन्हें कोर्ट ने बरी करने का निर्देश जारी कर दिया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More