उत्पाद विभाग ने चलाया अभियान, महुआ व विदेशी शराब के साथ 6 गिरफ्तार

हजारीबाग: उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने छापामारी किया। छापामारी कर इचाक थाना क्षेत्र के सिजुआ, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिंघानी व पेलावल के पबरा क्षेत्रों में अभियान चलाया। जहां अवैध देसी शराब के कई ठिकानों से बड़ी मात्रा में जावा महुआ व देसी शराब की खेप जब्त की गई।
मौके से 800 किलोग्राम जावा महुआ, 80 लीटर देशी शराब, 6 लीटर बियर व 2.16 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More