Crime news: तीन लोगों ने नाबालिग का महीनों तक किया यौन शोषण, दो गिरफ्तार एक फरार

ओडिशा: जगतसिंहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में गुस्सा भर दिया है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बार-बार बलात्कार किया गया। जब वह गर्भवती हो गई, तो उसे जिंदा दफनाने की कोशिश की गई। यह चौंकाने वाला अपराध कुजंग पुलिस थाना क्षेत्र में रिपोर्ट किया गया है।

दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, एक फरार 

Crime news: ओडिशा के जगतसिंहपुर से दिल दहला देने वाला मामला आया सामने, दो गिरफ्तार एक फरार

सही समय पर पीड़िता को बचा लिया गया। पीड़िता को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मेडिकल जांच की गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों भागीरथ दास और पंचानन दास को गिरफ्तार कर लिया है, जो पास के ही एक मठ में काम करते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने काफी समय से इस बच्ची का शोषण किया था। वहीं तीसरा आरोपी टुलु बाबू फिलहाल फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही है। 

पुलिस ने तुरंत की मामले की जांच शुरू

घटना का खुलासा तब हुआ, जब लड़की के पिता ने कुजंग पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जांच अभी जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार है। यह देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से और सख्त कार्रवाई करती है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और ऐसे अपराधियों को सबक सिखाया जा सके।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More