शराब का जखीरा जब्त, बिहार में खपाने की थी तैयारी

डुमरी: प्रखंड के नईटांड में पुलिस व उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार को छह घरों से भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा जब्त कर लिया है। गौरतलब हो कि इस प्रकरण में गिरिडीह एसपी को गुप्त सूचना मिलने के बाद उन्होंने डुमरी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। इसी टीम ने छापेमारी कर प्रमोद पंडित रूपलाल राय, श्रीकांत बर्मा व बद्री महतो के घर से लगभग 900 पेटी अंग्रेजी शराब के अलावे लगभग 800 लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद किया है।

[URIS id=9499]

 

बरामद किये गये शराब में कई कंपनियों के शराब अरूणाचल प्रदेश के बने हुए है। इस बाबत उत्पाद विभाग के सुप्रिटेंडेंट अवधेश कुमार ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीबन 30 लाख रूपये के आसपास है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब को जमुआ, गिरिडीह, डुमरी, बेंगाबाद सहित जंगल के रास्ते बिहार में खपाया जाता था। इस गिरोह में ग्रामीण भी मिले हुये थे। छापेमारी के दौरान डुमरी एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह, डुमरी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह, एएसआई एमके झा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More