ग्रामीणों ने सुखदेव भगत का किया विरोध, दिखाए काले झंडे

लोहरदगा: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत कुडू थाना क्षेत्र के कमले गाँव में ग्रामीणों की समस्या को सुनने के लिए गए थे। लेकिन ग्रामीणों ने इसका विरोध किया साथ ही लाठी व काला झंडा दिखाया। दरअसल पिछले कुछ दिनों से कोल डंपिंग यार्ड को लेकर हल्ला हो रहा था उसी को लेकर बैठक रखी गयी थी। उक्त बैठक में विधायक जैसे ही गाँव पहुँचे की ग्रामीण महिला एक जुट होकर वापस जाओ का नारा लगाते हुए काला झंडा दिखाया। बाद में विधायक ने मामले को संभालते हुए ग्रामीणों से बात की और बैठक किया। इस पर उन्होने कहा कि कोल डंपिंग यार्ड को राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया है। मेरी लड़ाई प्रबन्धन से है मैं जनता के साथ हूँ कानून संवत जो है वो लड़ाई लडूंगा। विरोध नही किया वो इनोसेंट माता थी कांग्रेस पार्टी हमेशा इसकी समस्या की निदान करने में इनके साथ है।



