चतरा: हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

चतरा: जिले के सिमरिया थाना के स्टेडियम के समीप गुप्त सूचना के आधार पर छापा मार कर चार अपराधियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सौरभ कुमार ने संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रामगढ़ जिले के पतरातु थाना क्षेत्र के मुन्ना अंसारी और अब्दुलाह अंसारी तथा सिमरिया थाना क्षेत्र के फतह गांव निवासी जौहार अंसारी और आलम अंसारी के रूप में की गयी है। बताया गया है कि चारों अपराधी मिलकर बड़ी घटना के अंजाम के फिराक में था, पुलिस की सक्रियता के कारण बड़ा हादसा टला। गिरफ्तार लोगों के पास से दो देसी कट्टा, छह कारतूस, दो मोबाइल जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार सभी अपराधी हत्या और लूट के अंजाम देने के फिराक में थे। इस अवसर पर सिमरिया थाना प्रभारी लव कुमार, गिद्धौर थाना प्रभारी सचिन दास, शिला पिकेट प्रभारी रंजीत मंडल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More