चेन पुलिंग करने वाले पांच व्यक्ति गिरफ्तार

सरिया(गिरिडीह): हजारीबाग रोड में रविवार की देर रात 12328 डाउन उपासना एक्सप्रेस का चेन पुलिंग कर रात्रि के साढ़े नौ बजे प्लेटफार्म संख्या तीन से उतर रहे पांच लेागों को ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवानों ने घेरकर पकड़ लिया। आरपीएफ कार्यालय में हुई पुछताछ के क्रम में इन्होंने अनाधिकृत रूप से गाड़ी रोकने के अपराध को स्वीकार किया। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि उक्त गाड़ी एफ सिग्नल में जा रही थी, लेकिन पकड़ाए लोगों ने सहुलियत के चलते चेन पुलिंग कर दी। पूछ- ताछ करने पर इन्होंने अपना नाम अनुज कुमार सिंह, मो इरसाद, प्रभुदयाल, मो इमरान साबरी तथा मो इंजमामुल हक बताया। इनके खिलाफ कांड सं- 188 से 192/19 रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनकी गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दे दी गयी है। सोमवार की सुबह उन्हें अग्रिम कार्यवाही हेतु रेलवे न्यायालय, धनबाद को अग्रसारित किया गया है।
[URIS id=9499]



