मानव तस्करी का एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

सिमडेगा: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, सिमडेगा ने झांसा देकर झारखंड की दो लड़कियों को दिल्ली ले जाने वाले एक मानव तस्कर को दबोच लिया है। पुलिसिया पूछताछ में उसने बताया कि वह कोलेबिरा निवासी अजय नायक है। बताया कि वह अपने गांव की चमेली कुमारी व कुंदुडेगा की बसंती कुमारी को अच्छे कपड़े व रुपए का लालच देकर दिल्ली के भोला साहू को 20-20 हजार रुपए में बेचने ले जा रहा था।

अजय ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी उसने भोला साहू के पास कई लड़कियों को बेचा है। इस बाबत एएचटीयू थाना में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जिले के डीएसपी सहदेव साव ने बुधवार को मीडिया को बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना मिली कि जामटोली कॉलोनी के यात्री शेड के पास एक मानव तस्कर कुछ बच्चों को लेकर दिल्ली जाने की तैयारी में है। इस बाबत फौरन कार्रवाई करते हुए टीम ने उसे दबोच लिया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More