पाकुड़: सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी धराया, 4 फरार

पाकुड़: आदिम जनजाति पहाड़िया युवती के साथ एक सप्ताह पहले किये गये सामूहिक दुष्कर्म मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एसपी राजीव रंजन सिंह ने बुधवार को पत्रकार सम्मेलन कर पहाड़िया युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना में शामिल रिजवान अंसारी को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त रिजवान ने अपने जुर्म की स्वीकारोक्ति करने के साथ- साथ इस कांड में उसके शामिल उसके चार सहयोगियों के नाम भी बता दिये हैं। इसी की निशानदेही पर घटना स्थल से पीड़िता का चप्पल भी बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि घटना के बाद शुरूआती दौर में पुलिस को यह संदेह हुआ था, कि पीड़िता के प्रेमी ने ही घटना की साजिश रची थी , लेकिन अनुसंधान के दौरान पूरे मामले का पटाक्षेप हुआ। एसपी ने बताया कि सामुहिक दुष्कर्म के इस मामले का स्पीडी ट्रायल कराया जायेगा, ताकि सभी दोषियो को जल्द सजा मिल सके। श्री सिंह ने बताया कि घटना में प्रयुक्त बोलेरो को बरामद किये जाने के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है। यहां उल्लेखनीय है कि बिते 25 जुलाई की रात्रि को अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय पहाड़िया युवती घर से बाहर निकली थी और पांच अज्ञात युवको ने उसे जबरन बोलेरो में उठाने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
[URIS id=9499]



