हजारीबाग: जिला में एंटी करप्शन ब्यूरो यानि एसीबी ने बुधवार को नवादा पंचायत की मुखिया यशोदा देवी 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथो गिरफ्तार कर लिया। मुखिया के साथ उसके देवर निर्मल साव भी हिरासत में लिये गये हैं। एसीबी टीम उनसे हजारीबाग में पुछताछ कर रही है।
गौरतलब हो कि नवादा पंचायत के वार्ड नंबर 11 की वार्ड सदस्य नूरजहां बेगम (पति इंतियाज अंसारी, थाना विष्णुगढ़) ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पास आवेदन देकर मनरेगा से डोभा निर्माण के एवज में मुखिया व उसके देवर द्वारा फाइल आगे बढ़ाने की एवज में 10,000 रुपये मांगे जाने की षिकायत की थी। इस शिकायत पर एसीबी ने आवेदन का सत्यापन करवाया। जांच में नूरजहां बेगम की शिकायत सही पायी गयी। इसके बाद भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत आरोपी पर केस नंबर 13/19 दर्ज किया गया है। एसीबी के डीएसपी विजय शंकर के नेतृत्व में टीम ने नवादा पंचायत से मुखिया व उसके देवर को गिरफ्तार कर हजारीबाग ले गई।