योगी सरकार ने बाहुबली मुख्तार व अतीक पर गिराई गाज, एक की बिल्डिंग ध्वस्त तो दूसरे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

लखनऊ : राजनेता व बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. लखनऊ विकास प्राधिकरण ने लखनऊ में उनके अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। लखनऊ के डालीबाग इलाके में बने मुख्तार अंसारी की अवैध कब्जे की गयी संपत्ति को पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया. लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 11 अगस्त को ही इस संपत्ति को ध्वस्त करने का आदेश दिया था.

ये इमारतें उनके बेटों के नाम हैं. मुख्तार मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. एलडीए और प्रशासन व पुलिस की टीम ने गुरुवार सुबह डालीबाग में मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे को ध्वस्त करना शुरू किया.

पुलिस प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची थी और गेट का ताला तोड़ कर वहां हो रहे निर्माण के सामान को निकाला.

मुख्तार अंसारी व उनके गिरोह पर पुलिस का शिकंजा कस रहा है. पुलिस प्रशासन लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई कर रही है. पूर्वाचंल, उत्तरप्रदेश सहित देश के दूसरे हिस्सों में उनकी खिलाफ कार्रवाई तेज की गयी है.

मऊ पुलिस ने अबतक मुख्तार अंसारी के करीब 12 अपराधियों को जिला बदर किया है. कानपुर के बिकरू कांड के बाद यूपी सरकार ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की है.

दूसरी ओर बाहुबली अतीक अहमद के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी है। उनकी पांच संपत्तियों को कुर्क किया गया है जिसका मूल्य करीब 25 करोड़ रुपये है। डीएम के आदेश पर चकिया में ढाई करोड़ का दो मकार, कालिंदीपुरम में ढाई करोड़ का दो मकान, सिविल लाइन एमजी रोड में कुर्की शामिल है, जिसका मूल्य करीब 20 करोड़ है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More