यह भी एक तानाशाही ही है, शिवसेना की महिला कार्यकर्ता से उद्धव की आलोचना करने वाले पर उड़ेल दी स्याही

मुंबई : महाराष्ट्र में एक व्यक्ति को सिर्फ इसलिए सार्वजनिक रूप से अपमान का सामना करना पड़ा क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सोशल मीडिया पोस्ट में आलोचना की थी. उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र की शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस सरकार के प्रमुख होने के साथ अपनी पार्टी शिवसेना के भी प्रमुख हैं. शिवसेना कैडर आधारित पार्टी है और उसके कार्यकर्ता अपने नेता के खिलाफ में कहीं गयी बातें कई बार तीखे अंदाज में नापसंद करते हैं.
#WATCH Maharashtra: Ink poured on a man reportedly by a woman Shiv Sena worker, in Beed allegedly over his social media post criticising Chief Minister Uddhav Thackeray. (30.12.19) pic.twitter.com/xH6QzTiDzx
— ANI (@ANI) December 30, 2019
महाराष्ट्र की बीड में एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखा था. इससे नाराज शिवसेना कार्यकर्ता ने उन्हें रोक लिया और एक महिला कार्यकर्ता ने बीच सड़क पर उनके उपर स्याही उड़ेल दी. वह महिला वीडियो में उस व्यक्ति को चेतावनी देती भी दिख रही है.
मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की फेसबुक पर आलोचना करने पर एक व्यक्ति का शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंडन कर दिया था. लोकतंत्र में असहमति व विरोध एक स्वाभाविक चीज है, लेकिन यह संयत ढंग से ही होना चाहिए.


