जेएनयू हिंसा : दिल्ली पुलिस ने हिंसा करने वालों के नामों का किया खुलासा, जानें कौन-कौन थे शामिल 

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू विश्विद्यालय हिंसा में शामिल लोगों-स्टूडेंटस के नामों का खुलासा किया है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि हिंसा में सात वामपंथी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो छात्र शामिल थे. हिंसा करने वालों में जेएनयू छात्र संघ की आइशी घोष भी शामिल थीं, जो एक भीड़ का नेतृत्व कर रही थीं और उसे उकसा रही थीं. दिल्ली के डीसीपी क्राइम डाॅ जाॅय तिर्की ने कहा कि हिंसा में शामिल जिन लोगों की पहचान हुई है, उनमें चुनचुन कुमार, पंकज मिश्रा, आइशी घोष, वास्कर विजय, सुचेता तालुकराज, प्रिया रंजन, डोलन सावंत, योगेंद्र भारद्वाज, विकास पटेल शामिल हैं.

डाॅ जाॅय तिर्की ने कहा कि अबतक किसी भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है, लेकिन हम जल्द ही संदिग्धों से पूछताछ करेंगे. डाॅ जाॅय तिर्की ने कहा कि जेएनयू प्रशासन ने एक से पांच जनवरी तक छात्रों के आॅनलाइन पंजीकरण करने का फैसला किया था. जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन सहित स्टूडेंट्स फ्रंट आॅफ इंडिया, आॅल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन, आॅल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन इसके खिलाफ थे.

 

डीसीपी क्राइम ने कहा कि अबतक इस मामले में तीन केस दर्ज किए जा रहे हैं और जांच की जा रही है. दिल्ली पुलिस ने पांच जनवरी शाम के जेएनयू हिंसा मामले की सीसीटीवी फुटेज की तसवीरें जारी की. उधर, दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने कहा कि जेएनयू हिंसा से संबंधित आपराधिक मामलों की जांच क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है, लेकिन यह पाया गया है कि इन मामलों से संबंधित काफी गलत सूचना फैलाई जा रही है.

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More