उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर हादसे में अबतक 14 मृतकों के शव मिले, 15 को बचाया गया, राहत कार्य जारी

देहरादून : उत्तरखंड के चमोली में रविवार, सात फरवरी 2021 को ग्लेशियर फटने से हुए हादसे में 14 हताहत लोगों का शव अबतक राहत बचाव दल ने निकाला। हादसे में दबे 15 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

चमोली पुलिस ने कहा है कि जेसीबी की मदद से टनल के अंदर पहुंच कर रास्ता खोलने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार दोपहर यह हादसा तपोवन डैम के निकट ग्लेशियर फट कर गिर गया, जिसके बाद 200 से अधिक लोग लापता हो गए।

एसडीआरएफ ने चमोली जिले के तपोवन बांध के पास की सुरंग में बचाव अभियान शुरू किया है। वहीं, आइटीबीपी के प्रवक्ता विवेक कुमार पांडे ने कहा है कि हमने दूसरी टनल के लिए सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया है, वहां क़रीब 30 लोगों के फंसे होने की सूचना है। आईटीबीपी के 300 जवान टनल को क्लियर करने में लगे हैं जिससे लोगों को निकाला जा सके। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक 170 लोग इस आपदा में लापता हैं।

वहीं, एनडीआरएफ के आइपी ने कहा है कि विभिन्न एजेंसियां काम कर रही हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके, जो लोग सुरंग के बाहर फंसे हैं उन्हें आइटीबीपी द्वारा सुरक्षित निकाला गया है। जो लोग सुरंग के अंदर फंसे हैं, उनके बचाव का कार्य जारी है। एसडीआरएफ की टीम मलबे को हटा रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More