उत्तरप्रदेश : सीएम योगी आदित्यनाथ जनसंख्या नियंत्रण के लिए नीति का कर रहे हैं ऐलान…जानें

लखनऊ : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री रविवार को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर जनसंख्या नियंत्रण के लिए राज्य की एक वृहत 10 वर्षीय नीति का ऐलान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घोषित की जा रही नीति की पहले से चर्चा रही है।
On the occasion of World Population Day, Chief Minister Yogi Adityanath inaugurated the state’s Population Policy 2021-2030 pic.twitter.com/zda4VNWc0G
— ANI UP (@ANINewsUP) July 11, 2021
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर… https://t.co/8JRLgrOUSu
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 11, 2021
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बढती हुई जनसंख्या समाज में व्याप्त असमानता समेत प्रमुख समस्याओं का मूल है। उन्नत समाज की स्थापना के लिए जनसंख्या नियंत्रण प्राथमिक शर्त है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर बढती जनसंख्या से बढती समस्याओं के प्रति स्वयं व समाज को जागरूक करने का प्रण लें।
बढ़ती हुई जनसंख्या समाज में व्याप्त असमानता समेत प्रमुख समस्याओं का मूल है। समुन्नत समाज की स्थापना के लिए जनसंख्या नियंत्रण प्राथमिक शर्त है।
आइये, इस ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ पर बढ़ती जनसंख्या से बढ़ती समस्याओं के प्रति स्वयं व समाज को जागरूक करने का प्रण लें।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 11, 2021
मुख्यमंत्री ने कहा कि बढती हुई जनसंख्या विकास के राह में रोड़ा बन सकती है। जनसंख्या नीति 2021-2030 में हर समुदाय का ख्याल रखा गया है।


