उत्तरप्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए मास्क नहीं पहनने पर होगी कानूनी कार्रवाई, 15 जिले के हाॅटस्पाॅट चिह्नित

लखनऊ : उत्तरप्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क को पहनना अनिवार्य बना दिया है. राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने आज कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है जो व्यक्ति ऐसा नहीं करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना के हाॅटस्पाॅट चिह्नित किए गए हैं.
Wearing of masks has been made compulsory in the state. There can be legal action also for not wearing masks: Additional Chief Secretary (Home) Awanish Awasthi #COVID19 pic.twitter.com/GeF5C2km2G
— ANI UP (@ANINewsUP) April 8, 2020
उन्होंने कहा कि आगरा में 22, गाजियाबाद में 13, गौतमबुद्धनगर में 12, कानपुर में 12, वाराणसी में चार, शामली में तीन, मेरठ में सात, बरेली में एक, बुलंदशहर में तीन, बस्ती में तीन, फिरोजाबाद में तीन, सहारनपुर में चार, महाराजगंज में चार, सीतापुर में एक और लखनऊ में 8 बड़े और 4 छोटे हॉटस्पॉट हैं.
There are 22 hotspots in Agra,13 in Ghaziabad,12 in Gautam Budh Nagar,12 in Kanpur,4 in Varanasi,3 in Shamli,7 in Meerut,1 in Bareilly,3 in Bulandshahr,3 in Basti,3 in Firozabad,4 in Saharanpur,4 in Maharajganj,1 in Sitapur&8 big&4 small in Lucknow: Additional Chief Secretary pic.twitter.com/tDUfcbxPlb
— ANI UP (@ANINewsUP) April 8, 2020
यूपी सरकार ने जिन 15 जिलों के कोरोना हाॅटस्पाॅट को चिह्नित किया है, वहां छह से अधिक कोरोना मरीज मिले हैं. सील किए गए इलाकों में होम डिलीवरी होगी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारी इन इलाकों में जा करेंगे. इन हाॅटस्पाॅट पर पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा. यहां के लोग न बाहर जा पाएंगे न ही कोई बाहर से अंदर आ सकेगा. आवागमन पर पूर्ण रोक रहेगी. जिन जिलों में तबलीगी जमात से जुड़े लोग मिले हैं, उन्हें भी सील करने का फैसला लिया गया है. सील इलाकों में बैरिकेट लगाए जाएंगे और फायरबिग्रेड के वाहन सेनेटाइनजेशन का काम करेंगे. मजिस्ट्रेट इलाकी की निगरानी व समीक्षा करेंगे. जारी किए गए पास की भी समीक्षा की जाएगी.
Fire services have been deployed for an extensive sanitisation drive in the areas of these (15) districts. Civil Supply dept & medical supply dept will deliver essential services at your doorstep. People should not come outside for anything: Director General of Police HC Awasthi pic.twitter.com/u6p8JfmXjy
— ANI UP (@ANINewsUP) April 8, 2020


