टूलकिट मामले में पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत

 

नयी दिल्ली : किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर टूलकिट शेयर करने के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गयी पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को मंगलवार को जमानत मिल गयी। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दिशा रवि को इस मामले में जमानत दी।


एडिशनल सेशन जज धर्मेंद्र राणा ने एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी। इससे पहले दिशा रवि को आज कोर्ट में पेश किया गया था। उनकी एक दिन की पुलिस रिमांड आज ही खत्म हुई थी।

दिशा रवि को जमानत मिलने को दिल्ली पुलिस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग द्वारा किसान आंदोलन का समर्थन किए जाने और ट्विटर पर इसको लेकर एक टूलकिट शेयर किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें कई भारतीयों को आरोपी बनाया गया था। पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को इस मामले में सबसे पहले गिरफ्तार किया गया था।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More