दीघा तट व हातिया द्वीपों के सुदंरवन में कल शाम तक अम्फान चक्रवात करेगा लैंडफाॅल

नयी दिल्ली/कोलकाता : सुपर चक्रवात अम्फान बुधवार की दोपहर और शाम के बीच पश्चिम बंगाल के दीघा समुद्र तट और बांग्लादेश के हातिया द्वीपों के सुंदरवन में 155-165 से लेकर 185 किलोमीटर की रफ्तार से लैंडफाॅल करेगा. इस चक्रवात को लेकर एनडीआरएफ सक्रिय है और हर स्थिति से निबटने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही इसको लेकर बैठक कर आवश्यक निर्देश दे चुके हैं. अगले छह घंटों में चक्रवात के कमजोर होने की संभावना है. 20 मई की दोपहर से लेकर शाम तक वह उत्तर उत्तरपूर्व को पार कर उत्तर पश्चिम बंगगाल की खाड़ी की ओर जाते हुए पश्चिम बंगाल बांग्लादेश के तटों दीघा व हातिया द्वीप समूहों के बीच सुंदरबन को पास कर सकता है.


उधर, ओडिशा में नावों से समुद्र में अनाउंसमेंट करवायी गयी है कि सारे मछुआरे अम्फान चक्रवात के कारण किनारे लौट आएं. कुछ मछुआरों ने बताया कि हमलोग मछली पकड़ने गए थे और सरकारी घोषणा के बाद जाल समेट कर वापस आ गए. नाविकों ने किनारे पर नाव बांध ही है. मछुआरों को सरकार की ओर से अगले दो दिनों तक मछली पकड़ने के लिए समुद्र में जाने से मना किया गया है.


इस तूफान के बारे में बताया गया है कि पश्चिम मध्यम औश्र उससे सटे बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी से होते हुए पिछले छह घंटे में 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर उत्तरपूर्व की ओर यह बढा हे और आज सुबह साढे पाचं बजे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में लगभग 520 किमी की दूरी पर स्थित पारादीप के दक्षिण, ओडिशा में केंद्रित रहा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More