#SolarEclipse आज के सूर्य ग्रहण के बारे में जानिए यह महत्वपूर्ण बातें, ऐसे बरतें सावधानी

आज यानी 21 जून 2020 को सूयग्रहण लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण तीन घंटे 25 मिनट 17 सेकेंड होगा. इस सूर्यग्रहण का केंद्र हरियाणा कुरूक्षेत्र होगा. सूर्यग्रहण मिथुन राशि में लग रहा है, इसलिए इस राशि को जातकों को अधिक सतर्क व संयमित रहना चाहिए. उन्हें क्रोध से बचना चाहिए. यह सूर्यग्रहण दक्षिण पूर्व यूरोप व पूरे एशिया में दिखाई देगा. सूर्य ग्रहण में सूर्य एक छल्ले के रूप में बदल जाएगा.
सूर्य ग्रहण का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. सूर्य ग्रहण प्रातः 9.26 मिनट पर शुरू होकर दोपहर 3.28 बजे तक रहेगा. सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पहले से सूतक काल शुरू होता है. यानी इस अवधि में पूजा पाठ बंद रहता है. मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं. यानी अभी सूतक काल चल रहा है. जबकि चंद्रग्रहण में ग्रहण से एक घंटे पहले सूतक काल रहता है.
सूर्य ग्रहण की अवधि के दौरान दिन में अंधेरा छा जाएगा. इस दौरान लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए, नंगी आंखों से आकाश नहीं देखना चाहिए. गर्भवती महिलाओं व बच्चों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए.
हिंदू धर्म में यह भी मान्यता है कि सूतक काल में बीमार, बुजुर्ग व बच्चों को छोड़ कर अन्य को भोजन नहीं करना चाहिए.
वाराणसी में 10.30 बजे से दोपहर 2.04 बजे तक सूर्यग्रहण का प्रभाव नजर आएगा.
रांची में 10.36 बजे सूर्य ग्रहण शुरू होगा.
पटना में 10.37 बजे सूर्य ग्रहण शुरू होगा.
सूर्यग्रहण के बाद स्नान पूजन किया जाता है. मंदिरों के कपाट खुल जाते हैं और लोग पूजा पाठ करते हैं. दान भी किया जाता है.


