निर्भया केस पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पटियाला हाउस कोर्ट बोली – अंतिम सांस तक दोषियों को जीवन रक्षा का अधिकार

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में कल निर्भया मामले की सुनवाई है. सुप्रीम कोर्ट में राष्ट्रपति की ओर से दोषी विनय शर्मा की दया याचिका खारिज किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी. इस मामले में पीड़िता की मां आशा देवी ने कहा कि मुझे सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है कि कल उनकी दया याचिका खारिज होगी, क्योंकि 2017 से सुप्रीम कोर्ट में ये केस किसी न किसी रूप में जारी है. सुप्रीम कोर्ट के सामने ये मामला साफ है.
2012 गैंगरेप केस: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी विनय शर्मा की याचिका को रिजर्व रखकर कल सुनवाई करने का आदेश दिया। https://t.co/Y7hHt1Bqls
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2020
विनय शर्मा के वकील ने यह भी दलील दी है कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है. विनय शर्मा ने अपनी याचिका में अपनी मानसिक स्थिति खराब होने का हवाला देते हुए फांसी से माफी की मांग की है. उसके वकील ने कहा है कि वह मानसिक ट्रामा से गुजर रहा है और मेरे क्लाइंट को कई बान मानसिक अस्पताल भेजा गया है और दवा दी गयी है. ऐसे में उसे फांसी नहीं दी जा सकती. उन्होंने कहा है कि ऐसा करना अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है.
वहीं, पटियाला हाउस कोर्ट ने इस मामले में कहा है कि संविधान का अनुच्छेद 21 जीवन की अंतिम सांस तक दोषियों को जीवन और स्वतंत्रता की रक्षा करता है. पटियाला हाउस कोर्ट ने रवि काजी को दोषी पवन गुप्ता के नया वकील के रूप में नियुक्त किया है.
2012 दिल्ली सामूहिक बलात्कार मामला: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट- संविधान का अनुच्छेद 21 जीवन की अंतिम सांस तक दोषियों के जीवन और स्वतंत्रता की रक्षा करता है। https://t.co/KV1p9wX9UE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2020


