#AYODHYAVERDICT बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मामले पर शुक्रवार को सुनाएगा फैसला

 

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मामले पर शनिवार, नौ नवंबर को अपना फैसला सुनाएगा. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के मद्देनजर अयोध्या, पूरे उत्तरप्रदेश सहित देश भर में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. केंद्र व राज्य सरकारों की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. उत्तरप्रदेश में संवेदनशील जिलोें में अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, अयोध्या में धारा 144 लगायी गयी है.

उत्तरप्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर सभी स्कूलों, काॅलेज व ट्रेनिंग सेंटर को नौ से 11 नवंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है.

उधर, अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पूर्व उत्तरप्रदेश के डीजीपी ने मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगई से भेंट की.

अयोध्या रेंज के आइजी डाॅ एस गुप्ता ने कहा है कि वह सभी लोगों से आग्रह करेंगे कि भयभीत होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि फैसले के बाद कोई आपत्तिजनक बयान सोशल मीडिया पर नहीं आना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम अलर्ट हैं और नजर रखे हुए हैं.

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More